कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पा के ओरो ने की किंग खान की तारीफ

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म "पा" के प्रीमियर की तैयारियों में जुटे हैं। अमिताभ का कहना है कि उनकी नई फिल्म "पा" के प्रीमियर के लिए शाहरूख खान द्वारा उनका आमंत्रण स्वीकार किए जाने के बाद वह बहुत खुश हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, शाहरूख दोपहर तक मेरे साथ थे। वह बहुत मजेदार इंसान हैं। जब मैंने उन्हें फिल्म के प्रीमियर के लिए आमंत्रित किया तो उन्होंने इस आमंत्रण को स्वीकार कर मुझे आनंदित कर दिया। उनहोंने लिखा, आज आमिर से भी मेरी बात हुई और उन्होंने भी फिल्म के प्रीमियर के दिन उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की हैं। फिल्म "पा" में 67 वर्षीय अमिताभ ने एक 13 वर्षीय बच्चे ओरो की भूमिका निभाई हैं, जो प्रोजेरिया का शिकार हैं। इस फिल्म का निर्देशक बालाकृष्णन और कलाकार अमिताभ और अभिषेक ने तीन दिसंबर को मुंबई में फिल्म के बडे पैमाने पर प्रीमियर की योजनाएं बनाई हैं। चार दिसंबर को बडे पर्दे पर फिल्म का प्रदर्शन होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें