मुंबई। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी ने शुद्ध मुनाफे में 8.65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस अवधि में कम्पनी को 131.12 करो़ड रूपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में शुद्ध मुनाफा 120.67 करो़ड रूपये था।
सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कम्पनी ने बताया कि हालांकि उसकी कुल आमदनी में पिछले साल के मुकाबले 10.19 फीसदी की कमी आई है। मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कम्पनी को 3,076.31 करो़ड रूपये की आमदनी हुई है, जबकि पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में कम्पनी की आमदनी 3,425.73 करो़ड रूपये थी।





















