उत्तर प्रदेश। मउ जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से 12 लोग झुलस गए।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया की सोमवार देर रात तमसा नदी में प्रतिमा विसर्जित करने के बाद वापस लौट रहे 12 लोगों के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ जाने से झुलस गए।
जख्मी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से छह को गम्भीर हालत के चलते वाराणसी भेज दिया गया।
भारत समाचार
हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने 12 झुलसे




















