भारत समाचार
दिल्ली : जनवरी से महंगा होगा पानी

पानी का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों को 10 हजार लीटर तक पानी 10 रूपए प्रति हजार लीटर की दर से मिल सकेगा। जबकि 10-25 हजार लीटर पानी के लिए 25 रूपए प्रति हजार लीटर और 25.50 हजार लीटर पानी के लिए 50 रूपए प्रति हजार लीटर की दर से भुगतान करना पडे़गा। हालांकि, दिल्लीवासी पानी की कीमत बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली जल बोर्ड का तर्क है पानी की कीमतें अभी भी दूसरे राज्यों के मुकाबले कम हैं। पानी की बढ़ी हुई दरें जनवरी 2010 से लागू होगी।




















