कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चीन की भभकी से नहीं झुकेगा अरूणाचल प्रदेश

नई दिल्ली। चीन की आपत्ति पर हालांकि जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती इलाके में स़डक निर्माण का काम रोक दिया मगर अरूणाचल प्रदेश उसकी ऎसी आपत्तियों पर नहीं झुकेगा।
अरूणाचल के मुख्यमंत्री दोर्जी खांडू ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार इस तरह के किसी भी दबाव के सामने नहीं झुकेगी। उन्होंने कहा कि ढांचागत विकास कार्य पर आपत्ति जताने का चीन को कोई अधिकारी नहीं, क्योंकि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है।
मुख्यमंत्री खांडू से जब पूछा गया कि क्या चीन की आपत्ति पर उनकी सरकार किसी भी ढांचागत परियोजनाओं का काम रोक देगी तो उन्होंने कहा, किसी के केवल यह कह देने पर कि यह जमीन उसकी है, विकास कार्य कतई नहीं रूकेगा। खांडू ने इसके साथ यह भी कहा, अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। चीन हमारी भूमि पर कोई भी ढांचागत विकास कार्य पर आपत्ति नहीं जता सकता। हमें उनके दावे को लेकर कोई चिंता नहीं है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें