कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

केयर्न ने वेदांता सौदे पर मांगी मंजूरी

नई दिल्ली। केयर्न एनर्जी ने अपनी भारतीय इकाई केयर्न इंडिया की हिस्सेदारी वेदांता रिसोर्सेज को बेचने के सौदे पर सरकारी की मंजूरी मांगी है। ब्रिटेन की केयर्न एनर्जी ने अपनी भारतीय इकाई की हिस्सेदारी वेदांता रिसोर्सेज को बेचने के लिए करीब तीन हफ्ते पहले करार किया था और अब उसके लिए सरकार से स्वीकृति चाहती है। वह सभी सरकारी नियम और शर्ते पूरा करेगी। केयर्न एनर्जी और वेदांता रिसोर्सेज के बीच 8.48 अरब डॉलर के इस सौदे को आगे बढाने के लिए सभी तरह के अनुबंधात्मक वादों को पूरा करने का वचन देते हुए केयर्न एनर्जी ने 9 सितंबर को तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को पत्र लिखकर विभिन्न मामलों में अनुमति मांगी है। कंपनी ने नई तेल उत्खनन लाईसोसिंग नीति (नेल्प) के विभिन्न दौरों में की गई पेशकश के तहत केयर्न इंडिया को मिले सात तेल खोज क्षेत्रों के मामले में अनुमति मांगी है इसके साथ ही नेल्प से पहले प्राप्त तीन उत्पादक संपत्तियों और जिसमें राजस्थान का विशाल तेल क्षेत्र भी शामिल है

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें