भारत समाचार
भारत-चीन करेंगे सांस्कृतिक संबंध मजबूत

समारोह संस्कृति और समकालीन कला पर आधारित होंगे। हालांकि अभी तक इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इस दौरान चीन में भारतीय नृत्यों, कला और फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन्स (आईसीसीआर) के अनुसार दोनों देशों की सरकारें अगले साल सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए सिद्धांतत: तैयार हो गई हैं।
कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप दिया जाना शेष है। आईसीसीआर ने ने चीन में छह माह चलने वाले समारोह की योजना बनाई है। एक ओर जहां बॉलीवुड चीन में खासी रूचि दिखा रहा है। वहीं भारत ने भी इस देश के लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए भारतीय फिल्मों और संगीत का सहारा लेने की योजना बनाई है। चीन में बॉलीवुड और इसके संगीत की लोकप्रियता को देखते हुए समारोह में भारतीय फिल्मों की प्रदर्शनी और फिल्म समारोह को भी शामिल किया जा सकता है।




















