तिरूवनंतपुरम। केरल में शनिवार से शुरू हो रहे तीसरे कोवलम साहित्यक समारोह में आमंत्रित तीन पाकिस्तानी लेखकों में से दो शामिल नहीं हो पाएंगे। क्योंकि पंजाब प्रांत में हिंसा भ़डकने और गृह मंत्रालय की मंजूरी न मिलने की वजह से दोनों लेखक नहीं आ पाए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानी लेखक अली सेठी और एच. एम. नक्वी की यात्रा को 29 सितम्बर को मंजूरी दी।
आयोजकों ने इन लेखकों के भारत दौरे को हरी झंडी देने के लिए एक महीना पहले आग्रह किया था। समारोह के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि गृह मंत्रालय के नियमानुसार पाकिस्तानी नागरिकों को भारत के केवल तीन शहरों दिल्ली, चेन्नई और मुंबई में उतरने की अनुमति है। पाकिस्तानी और "द विश मेकर" किताब के लेखक शुक्रवार को वाघा सीमा पार नहीं कर पाए, जहां से अमृतसर होते हुए दिल्ली पहुंचकर वह शनिवार रात में तिरूवनंतपुर के लिए रवाना होने वाले थे।
लाहौर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद हिंसा भ़डक उठी। इसे लेकर वकीलों ने ह़डतात कर दी और इसकी वजह से शुक्रवार दिन में तीन बजे वाघा सीमा को बंद कर दिया गया। पत्रकार और सांस्कृतिक कार्यकर्ता बिनू जॉन ने कहा, ""सेठी सीमा पर दो बजे पहुंच चुके थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अगर गृह मंत्रालय ने पहले मंजूरी दे दी होती तो सेठी और न`ी यहां होते।"" उन्होंने कहा, ""वे केरल आना चाहते थे।"" अली सेठी लहौर से छपने वाले अखबार "फ्राइडे टाइम्स" के संपादक नजम सेठी के बेटे हैं। 9/11 आतंकी हमले पर आधारित "होम ब्वॉय" उपान्यास के लेखक न`ी भी भारत नहीं पहुंच पाए। वह इस समय अमेरिका में हैं।
भारत समाचार
साहित्य समारोह में नहीं पहुंच पाए 2 पाकिस्तानी लेखक





















