कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कारों की बिक्री 61 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली। देश की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा वैवाहिक मांग और कंपनियों की आकर्षक पेशकश से इस वर्ष नवंबर में एक लाख 33 हजार 687 कारों की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष के इसी माह की 83 हजार 121 कारों की तुलना में 60.83 प्रतिशत अधिक है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स के सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष नवंबर में बिक्री में वृद्धि पिछले साल कम बिक्री रहने के कारण हुई है। सूत्रों ने बताया नवंबर में कारों की बिक्री में इतनी वृद्धि में फरवरी 2004 के बाद हुई है। फरवरी 2004 में बिक्री में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
सियाम के अनुसार इस वर्ष कारों की बिक्री में 10 प्रतिशत की वृद्धि रहने की संभावना है। देश में सबसे कार बनाने वाली सबसे बडी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की घरेलू बाजार में नवंबर में बिक्री में 60.06 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 76 हजार 359 वाहन दर्ज की गई। इसी माह में हुंदई की बिक्री 92.82 प्रतिशत बढ़कर 28 हजार 162 वाहन हो गई। सेन ने कहा कि अगले वर्ष जनवरी में अनेक कंपनियों की कारों के नए मॉडल उतारने की संभावना है जिससे कारों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी और वाहन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें