कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वुड्स की एक और प्रेमिका का खुलासा

मियामी। विश्व के नंबर वन गोल्फर टाइगर वुड्स की हर रोज एक नई प्रेमिका सामने आ रही है। ताजा मामले में एक पोर्न स्टार सिविक डेनियल्स ने वुड्स के साथ अपने प्रेम संबंधों का खुलासा किया है। एक एनलाइन वयक्स पत्रिका प्ले गर्ल ने फॉक्स न्यूज डॉट को बताया कि उन्हें एक पुरूष की नंगी तस्वीरे खरीदने को आफर आए है, संभवत: वह तस्वीरे वुड्स की है। डेडस्पिन डॉट कॉम ने खबर दी है कि डेनियल्स लंबे समय से वुड्स की प्रेमिका है। इसमें पहले वुड्स की पत्नी एलिन ने फ्लोरिडा पुलिस के बताया कि वुड्स ने कार चलाने से पूर्व शराब का सेवन किया।
एक वेबसाइट टीएमजेड ने भी अस्पताल के सूत्रों से जानकारी दी है कि जब वुड्स की दुर्घटना के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जब जांच से शराब पानी के लक्षण पाए गए थे। वेबसाइट ने जारकारी दी है कि उसके बाद वुड्स की श्वांसनली में एक टयृब डाला गया ताकि उन्हें सांस लेन में कठिनाई न हो।
वुड्स ने दुर्घटना के बाद से किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। इस बात की भी जानकारी नहीं मिल पा रही है कि वह परिवारवालों के साथ अपने घर में है या कहीं ओर। वुड्स की पत्नी एलिन के घर छोडकर जाने के बाद स्वीडिश मीडिया ने जानकारी दी है कि एलिन ने अपनी बहन के साथ मिलकर दो सप्ताह पूर्व स्टाकहोम में एक घर खरीदा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें