कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

करिश्मा हुई रेलवे कोर्ट में पेश

जयपुर। बारह साल पूर्व नरेगा में फिल्म "बजरंग" की शूटिंग के दौरान रेल रोकने के मामले में फिल्म निर्देशक टीनू वर्मा सतीश शाह, अभिनेत्रा सन्नी देओल तथा अभिनेत्री करिश्मा कपूर के खिलाफ कोर्ट में मामला रेवले कोर्ट में विचाराधीन है।
बिना अनुमति के फिल्म की शूटिंग के दौरान रेल रोकने के मामले में फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर मंगलवार को रेवले कोर्ट में पेश हुई। कोर्ट में पेशी के दौरान फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने आरोपों को अस्वीकार करते हुए कोर्ट से अन्वीक्षा मांगी।
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान फिल्म के अन्य अभिनेताओं को भी कोर्ट में पेश होने के आदेश किए थे, लेकिन उनके अधिवक्ताओं ने कोर्ट में माफीनामा पेश किया।
मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट अब 22 जनवरी की तारीख तय की है। कोर्ट की अगली सुनवाई के दौरान फिल्म निर्देशक टीनू वर्मा, सतीश शाह तथा अभिनेता सन्नी देओल को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें