भारत समाचार
प्रेसीडेंट कप : सुरंजय का स्वर्णिम पंच

इस 22 साल के मणिपुरी को सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में इस जीत से 3,000 डालर की ईमानी राशि मिलेगी, जिसमें एशिया, अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप ओर ओसनिया की टीमें एक-दूसरे के सामने थी। एशिया वन का प्रतिनिधित्व करने वाले सुरंजय ने यूरोप टू टीम के प्रतिद्वंद्वी को आगे नहीं बढने दिया, जिससे पहले दो राउंड मे वह सिर्फ एक स्कोरिंग पंच ही लगा पाए।
सुरंजय अपने पसंदीदा स्ट्रेट ओर क्रॉस पंच पर ही निर्भर थे और इस मौजूदा राष्ट्रीय चैपियन ने शुरूआती राउंड के बाद 3-0 की बढत बना ली । इसके बाद इस भारतीय मुक्केबाज ने अगले तीन मिनट में चार अंक हासिल कर 7-0 से बढत बना ली। अंतिम रांउड 1-1 से बराबर रहा, लेकिन पिछले दो राउंड की बढत से यह भारतीय स्वर्ण पदक जीतने का हकदार बना।




















