कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गावस्कर को अपने साथ जो़डना चाहता है आईपीएल कोच्चि

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम कोच्चि उन्हें अपने साथ जो़डना चाहती है लेकिन वह तब तक उसके साथ नहीं जु़डना चाहते जब तक कि वह अपने सारे विवाद सुलझा नहीं लेती।

दुबई से जारी अपने बयान में गावस्कर ने कहा, ""कोच्चि प्रबंधन ने व्यक्तिगत और सामूहिक तौर पर मुझसे अपने साथ जु़डने की गुजारिश की है। मैं इस संबंध में तभी विचार कर सकता हूं, जब यह टीम अपने सारे विवादों को सुलझा ले।"" कोçच्चा आईपीएल टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यजीत गायकवाड ने कहा कि गावस्कर ने फ्रेंचाइजी अधिकार हासिल करने वाले रेंदेवू स्पोट्र्स को बिना शर्त समर्थन दिया है। रेंदेवू स्पोट्र्स ने फ्रेंचाइजी राइट 1533 करो़ड रूपये में हासिल किया है। गायकवाड ने कहा कि चूंकि गावस्कर आईपीएल की गवर्निग काउंसिल के सदस्य नहीं हैं, लिहाजा वह क्लब को उसके विवादों का निपटारा करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। गायकवाड ने हाल ही में टीवी चैनलों से बातचीत के दौरान कहा था कि वह गावस्कर को अपने साथ जो़डना चाहते हैं क्योंकि गावस्कर क्लब से जु़डे क्रिकेट संबंधी मामले बहुत अच्छी तरह संभाल सकते हैं। गायकवाड ने गावस्कर का पक्ष साफ करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाए जाने के वक्त गावस्कर उनके साथ नहीं थे। क्लब का गावस्कर के साथ अच्छा रिश्ता है और यह रिश्ता आगे भी जारी रहेगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें