भारत समाचार
निजी बैंकों ने होम व वाहन लोन महंगे किए

आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक ने विशेष आवास ऋण योजनाओं को खत्म कर दिया है। इसके तहत ग्राहकों को कुल ऋण अवधिके पहले दो साल के लिए कम ब्याज दर पर कर्ज की पेशकश की जाती थी। यह पेशकश 27 फरवरी तक वैध थी। आईसीआईसीआई बैंक ने कहा उसने वाहन ऋण दर में 0.50 फीसदी की बढोतरी की है। बैंक ने 8.25 फीसदी पर दी जाने वाली विशेष ऋण योजना को भी वापिस ले लिया है। बैंक के अनुसार वाहन ऋण पर ब्याज दरों को 0.25 फीसदी से बढाकर 0.50 फीसदी कर दिया गया है। नई दरें पांच मार्च से प्रभावी होंगी।




















