भारत समाचार
आज बैंक बंद है

उन्होंने बताया कि ह़डताल के एक दिन पहले राजधानी जयपुर में चौडा रास्ता का बैककर्मी प्रदर्शन भी करेंगे। स्टेट बैक एवं निजी बैकों को छोडकर करीब अन्य सभी बैको के कर्मचारी इस ह़डताल में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार इस ह़डताल से करीब 200 करो़ड का नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि गत तीन दिसंबर को नई दिल्ली में संसद के सामने करीब एक लाख बैंककर्मियों ने केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध किया था। उन्होंने कहा केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी का हाल में यह कहना है कि बैक विलय के लिए अगर प्रस्ताव आता है तो उनको इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार आगे होकर विलय का कदम नहीं उठाएगी। सरकार की यह दोहरी नीति मालूम होती है। उन्होंने कहा सरकार को बैकों के विलय एवं निजीकरण पर अंकुश लगाना चाहिए।




















