नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज दिनेश कुमार का कहना है कि हाल ही दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रमंडल खेलों में उनका भाग्य ने साथ नहीं दिया। अब वह अगले महीने चीन के ग्वांग्झू के शहर में होने वाले एशियाई खेलों में पदक जीतकर भरपाई करना चाहते है।
दिनेश पूरी टीम के साथ पटियाला में लगे शिविर में अभ्यास कर रहे है। उनका ध्यान एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लगा है, जिसके लिए यह कोई कसर नहीं छोड रहे है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भाग्य ने मेरा साथ नहीं दिया, लेकिन मैं एशियाई खेलों की भरपाई करना चाहता हूं। दिनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों में 81 किग्रा के करीबी मुकाबले में इंग्लैड के ओगेड मबावाकोंगो में 8-9 में हार का मुंह देखना पडा था। पहले राउंड में वह 5-3 से बढत बनाए थे लेकिन वह इस लय को जारी नहीं रख पाई जबकि ओबेड ने अंतिम राउंड के क्षण में विजयी अंक हासिल किया।
भारत समाचार
एशियाई खेलों में भाग्य के साथ देने की उम्मीद करूंगा





















