कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खर्च में कटौती के लिए बंद रहेंगे याहू के दफ्तर

न्यूयार्क। इंटरनेट कंपनी याहू के दुनियाभर के कार्यालय 25 दिसंबर से एक जनवरी के दौरान एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगे। मीडिया की खबरों के अनुसार खर्चो में कटौती की योजना के तहत कंपनी ने यह कदम उठाया है।
वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि याहू एक सप्ताह के लिए अपने दफ्तर बंद कर रही है। इस दौरान याहू के कार्यालयों को सिर्फ अनिवार्य काम होगा। कंपनी मंदी के दौर में खर्चो में कटौती के नए उपाय तलाश रही है। याहू के अलावा एडोब तथा एपल जैसी कंपनियों ने भी छुियों के दौरान अपने दफ्तर बंद रखने की घोषणा की है।
एडोब और एपल के कार्यालय 24 दिसंबर से एक जनवरी तक बंद रहेंगे। याहू की प्रवक्ता डाना लेंगकीक अमेरीकी कर्मचारियों से एक सप्ताह का अवकाश लेने की कह चुकी है। कंपनी द्वारा दफ्तर बंद रखने का अनिवार्य कदम पहली बार उठाया जार रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि परंपरागत रूप से कारोबार की दृष्टि से ठंडे सप्ताह के दौरान दफ्तर बंद रखने से कर्मचारियों को फिर तरोजाता होने का मौका मिलता है और साथ ही इससे कंपनी की परिचालन लागत में कमी आती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरीकी कर्मचारी इस दौरान अवकाश ले सकते है या बिना वेतन की छुियां ले सकते है वहीं अमेरीका के बाहर के कर्मचारियों को इस दौरान स्थानीय कानून के अनुसार भुगतान किया जाएगा। खर्चो मे कटौती के उपायों के तहत याहू पहले ही 700 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें