कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बसपा विधायक के बेटे ने बार में गोली चलाई

नई दिल्ली। पैसा और ऊंची रसूक के मद में चूर विधायक के बेटे ने मोका बार में गोली चलाकर सनसनी फैला दी। गोली चलाते ही आसपास के सैक़डों लोग बार के बाहर जमा हो गए। इसी दौरान विधायक का बेटा इनोवा कार से फरार हो गया। इस गोलीकांड में किसी के जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस तीन ल़डकियों को हिरासत में लेकर आरोपी की तलाश कर रही है।
घटना बुधवार सुबह की बताई गई है। पुलिस के अनुसार विवेक कुमार मंगलवार रात अपनी तीन महिला मित्रों के साथ नेहरू प्लेस स्थित मोका बार एक रेस्टोरेंट आया था। रात खाना-पीना करने के बाद यह लोग वापस चले गए लेकिन विवेक के साथ महिला का पर्स बार में रह गया, जिसको लेने बुधवार सुबह विवेक अपनी इनोवा ग़ाडी से एक बार फिर मोका फिर मोका बार में पहुंचा। महिला मित्रों ने बार के मैनेजर से रात पर्स छूटने संबंधी बात बताई।
मैनेजर ने रात में ड्यूटी पर रहे कर्मचारियों को रजिस्टर देखकर तलब किया और पर्स की बाबत पूछा, लेकिन पर्स का कोई अता-पता नहीं चला। इसी दौरान बताया जाता है कि विवेक ने मैनेजर को थप्प़ड मार दिया। थप्प़ड लगते दोनों ही हाथापाई करने लगे। इसी दौरान मैनेजर ने बारे में तैनात सुरक्षा गार्ड व बाउंसरों को बुला लिया। बाउंसरों व गार्डो के आने के बाद अपना पल्ला हलका होता देख विवेक ने अपने पास रखी रिवाल्वर निकाली और गोली चला दी, गोली से एक सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया। इस बीच बार मैनेजर ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवतियों को हिरासत में ले लिया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें