बरेली: बलात्कार के आरोप में तीन बसपा नेता गिरफ्तार
Dec 24, 2009 6:42 AM
बरेली। बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में बुधवार को सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तीन नेता बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए। नवावगंज क्षेत्र के रघुनंदपुरा गांव की एक महिला ने नवावगंज विधानसभा क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष लोकपाल पूर्व अध्यक्ष प्यारे लाल तथा एक अन्य नेता विनय गौतम के खिलाफ बलात्कार की शिकायत की थी। महिला का आरोप था कि उक्त तीन नेताओं ने जेल में बंद उसके पति को छु़डाने के बहाने पिछली 16 सितम्बर को उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस शिकायत की जांच विशेष जांच प्रकोष्ठ ने की थी। जांच के बाद तीनों आरोपी आज बरादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास के पास गिरफ्तार कर लिए गए।