कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोहाली टेस्ट : जोरदार भि़डंत की उम्मीद

मोहाली। चण्डीगढ़ के करीब मोहाली में स्थित पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) का सुंदर मैदान भारत और आस्टे्रलिया की क्रिकेट टीमों के बीच शुक्रवार से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी ारह सज चुका है। दो श्रेष्ठ टीमों के बीच होने वाली इस रोचक भि़डंत में टेस्ट क्रिकेट के चहेतों को भरपूर मनोरंजन की उम्मीद है। महेंद्र सिंह धौनी की टीम विश्व वरीयता क्रम में सर्वोच्चा क्रम पर है जबकि आस्टे्रलियाई टीम मुद्दतों बाद चौथी वरीयता प्राप्त टीम के तौर पर भारत के सामने है। दो वर्ष पहले भारतीय टीम ने घरेलू श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 2-0 से पराजित किया था लेकिन उसके बाद आस्टे्रलिया ने जोरदार वापसी करते हुए खुद को संगठित किया जबकि भारतीय टीम का प्रदर्शन लचर होने लगा था। आज हालात बदल चुके हैं। कई प्रमुख दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद आस्टे्रलियाई टीम जहां परिवर्तन काल के गुजर रही है वहीं भारतीय टीम अपने युवा खिलाç़डयों और कई अनुभवी महारथियों के दम पर किसी भी टीम को हराने में सक्षम है। यह देखना ब़डा रोचक होगा कि आस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम को उसके पसंदीदा मैदान पर हराने में सफल होती है या नहीं। भारतीय टीम ने पिछले दो वर्षो में एक भी टेस्ट श्रृंखला नहीं गंवाई है। पिछली दो श्रृंखलाओं में उसने प्रतिद्वंद्वी टीमों को बराबरी पर रोका है। मोहाली में भारत ने अब तक कुल नौ टेस्ट खेले हैं। पांच मुकाबले बराबरी पर रहे हैं जबकि तीन में उसे जीत मिली है। भारतीय टीम सिर्फ एक बार यहां हारी है। टेस्ट शुरू होने से पहले ही भारत को खराब खबर सुनने को मिली है। उसके स्टार स्पिनर हरभजन सिंह का टखना पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। ऎसे में उनके खेलने को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। कप्तान धौनी ने कहा है कि हरभजन को लेकर प्रबंधन शुक्रवार सुबह फैसला करेगा। तेज गेंदबाजों को मदद पहुंचाने वाली मोहाली की पिच को देखते हुए इस मुकाबले के लिए पेसर शांताकुमारन श्रीसंत को मौका मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। ऎसे में ऑफ स्पिनर अमित मिश्रा को बाहर रहना प़ड सकता है। जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो भारत के सलामी बल्लेबाजों-गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग सहित सभी दिग्गज खिल़ाडी फिट हैं। ऎसे में मुरली विजय और पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए चेतेश्वर पुजारा को इंतजार करना प़ड सकता है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें