लंदन। "हैरी पॉटर" श्रंृखला की फिल्मों की अभिनेत्री एम्मा वॉटसन अपनी व्यस्तताओं से तंग आ गई हैं और अब वह जिंदगी के मजे लेना चाहती हैं।
वाटसन को उनकी पढ़ाई, फिल्मों और फैशन डिजाइनिंग में उलझे रहने से ऊब होने लगी है। वेबसाइट "डेलीस्टार डॉट को डॉट युके" के मुताबिक "हैरी पॉटर" फिल्मों में हरमियोनी ग्रैंगर की भूमिका निभा चुकीं एम्मा फिल्मों में अभिनय के बीच अपनी ईको-फ्रेंडली वस्त्र श्रृंखला भी डिजाइन करती हैं और अपने कॉलेज का काम भी करती हैं। वह स्वीकार करती हैं कि उनकी जिंदगी से मजा गायब हो गया है।
एम्मा कहती हैं, ""मुझे अपनी उम्र के किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह अपनी जिंदगी में मजे की जरूरत है। मैं हमेशा काम करती रहती हूं। मैं काम करने की आदी हो गई हूं। मेरे दिमाग को आराम की जरूरत है। मेरे पास कोई सामान्य दिन नहीं होता क्योंकि मैं दो अलग जिंदगियों के बीच फंसी हूं।""
भारत समाचार
जिंदगी से मजा गायब हो गया है एम्मा




















