भारत समाचार
उत्तराखंड व दिल्ली में ठंड का कहर जारी

शहर में आज हलका कोहरा था, लेकिन दृश्यता करीब 1000 मीटर होने की वजह से विमानों का परिचालन बाधितनहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार कल सुबह भी कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दिन में आकाश साफ रहेगा। वर्ष 2008 में दिल्ली में महीने का न्यूनतम तापमान 26 दिसंबर को दर्ज किया गया था तब न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 2007 में 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का न्यूनतम तापमान 26 दिसंबर 1945 को दर्ज किया गया था जब पारा गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
उत्तराखंड: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में रात के तापमान में भारी गिरावट के चलते पूरे राज्य में क़डाके की ठंड जारी है। राज्य के विभिन्न जिलौं में पूरे दिन की पह़ाडी हवाओं के चलते सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल असर प़डा है। विभिन्न पह़ाडी जिलों की ऊंचाइयों पर जहां पहले से गिरी बर्फ के चलते दबर्दस्त ठंड का सामाना करना प़ड रहा है वहीं मैदानी इलाकों में दिन में मौसम शुष्क होने के बावजूद हवा में जबर्दस्त नमी और ठंड के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। राज्य मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि बीती रात में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास था। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंड बनी रहेगी। आसमान में धुंध छाई रहेगी तथा न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास रहेगा।




















