कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार में जहरीली शराब से 5 की मौत

पटना। बिहार के जहानाबाद जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को जिले के तेतरिया गांव में शराब की एक अवैध दुकान से कुछ लोगों ने शराब खरीद कर पी थी। इसके बाद शराब पीने वाले सभी की तबीयत बिग़डने लगी।

पीडितों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार देर रात चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की मौत बुधवार सुबह हो गई। मरने वाले सभी लोग तेतरिया गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अभी तक कम से कम तीन प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा है। इधर, घटना से नाराज लोगों ने बुधवार को क्षेत्र में स्थित कई अवैध शराब अड्डों में तो़डफो़ड की। जिले के पुलिस उपाधीक्षक राम मनोहर ठाकुर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें