तिरूवनंतपुरम। पुलिस हिरासत में पांच साल पहले कथित रूप से प्रताडित किए जाने पर हुई श्रमिक की मौत मामले में सीबीआई ने सोमवार को यहां 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। सीबीआई ने एर्नाकुलम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया।
श्रमिक उदयकुमार (40) की वर्ष 2005 में मौत हो गई थी। उसके बाद उदयकुमार की मां ने वर्ष 2007 में न्यायालय से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। मामले में आरोपी 14 पुलिसकर्मियों में से तीन कांस्टेबलों पर हत्या का आरोप लगा है, जबकि 11 पुलिसकर्मियों पर साजिश रचने और साक्ष्यों को मिटाने का आरोप है। सीबीआई के अनुसार तीन और पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप लगाए जाने हैं लेकिन अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है। इनमें एक पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने गत 27 सितंबर 2005 को उदयकुमार को एक अन्य व्यक्ति के साथ एक पार्क से पक़ड कर फोर्ट पुलिस स्टेशन ले गई थी। पुलिस को उनके पास से 4000 रूपये मिले थे। पैसे के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने विरोधाभासी बयान दिया था। हिरासत में पुलिस द्वारा कथित रूप से प्रताç़डत किए जाने पर उदयकुमार बेहोश हो गया था। उसे इलाज के लिए तिरूवनंतपुरम में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।





















