वनडे रैंकिंग में आस्ट्रेलिया फिर शीर्ष पर, भारत तीसरे स्थान पर खिसका
Sep 18, 2009 1:04 AM
दुबई, 18 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में आज तीसरे स्थान पर खिसक गई क्योंकि आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सात मैचों की शृंखला में 6.0 की बढत बनाकर शीर्ष स्थान हासित कर लिया। रिकी पोंटिंग की टीम ने कल इंग्लैंड के ट्रेट ब्रिज में मेजबान टीम को 111 रन से शिकस्त दी और कुछ रेटिंग पाइंट्स के अंतर से दक्षिण अफ्रीका से ऊपर पहुंच गई। आस्ट्रेलिया को शीर्ष पर बने रहने के लिए शृंखला के अंतिम एक दिवसीय मैच में जीत दर्ज करने की जरूरत होगी, लेकिन इंग्लैंड की टीम अंतिम मैच जीत लेती है तो आस्ट्रेलियाई टीम फिर से तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी।