मीरपुर (ढाका)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने मैन ऑफ द मैच रूबेल हसन (25/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रविवार को ढाका के करीब मीरपुर में स्थित शेर-ए-बंग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को तीन रनों से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला पर 4-0 से कब्जा कर लिया।
मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए जबकि मेहमान टीम कप्तान डेनियल विटोरी, ग्रांट इलियट और केइल मिल्स की शानदार पारियों की बदौलत 49.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 171 रन ही बना सकी। मेजबान टीम की ओर से सकीबुल हसन और अब्दुर र”ााक ने दो-दो सफलता हासिल की। बांग्लादेश ने श्रृंखला का पहला मैच नौ रन से, तीसरा मैच सात विकेट से और चौथा मैच नौ रन से जीता था। दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। इस तरह उसने पहली बार अपने से श्रेष्ठ वरीयता प्राप्त किसी टीम के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला जीती है।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश की पारी 174 रनों पर समेट दी थी। बांग्लादेश की ओर से सकीबुल ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया जबकि सलामी बल्लेबाज इमरूल कायेस ने 34 रन जो़डे। इसके अलावा मुश्फिकुर रहीम ने 29 रनों का योगदान दिया। मेजबान टीम के सभी बल्लेबाज 44.2 ओवरौं में पेवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड की ओर से मिल्स और विटोरी ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट अपने नाम किए जबकि एंडी मैके और इलियट को दो-दो सफलता मिली।
जवाब में खेलने उतरी कीवी टीम लक्ष्य से तीन रन पहले ही पेवेलियन लौट गई। कीवी टीम की ओर से कप्तान डेनियल विटोरी ने 43 और इलियट ने 59 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी के दौरान तीन विकेट झटकने वाले मिल्स ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 33 रन जो़डे लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ। दोनौं टीमौं के बीच अब तक कुल 22 मैच खेले गए हैं, जिनमें से पांच में बांग्लादेश को जीत मिली है। इनमें से चार इसी श्रृंखला के मैच हैं। इससे पहले बांग्लादेश ने वर्ष 2008 में ढाका में कीवी टीम को सात विकेट से पराजित किया था। कीवी टीम पर यह उसकी पहली जीत थी।
भारत समाचार
बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला जीता





















