विशाखापत्तनम। अपने लकी मैदान पर भारतीय टीम दूसरे वनडे मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करके आस्ट्रेलिया पर बढत बनाने की कोशिश करेंगी जो पहले ही टेस्ट सीरीज में मिली हार के सदमें से उबर नहीं सका है।
कोचि्च में पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब तीन मैचों की सीरीज के दो ही मैच खेले जा सकेंगे। हाल ही में संपन्न दो टेस्ट मैचों की सीरीज में महेन्द्र सिंह धोनी की टीम ने आस्ट्रेलिया का मानमर्दन कर दिया था और अब उसके इरादे वनडे सीरीज में भी इस प्रदर्शन को दोहराने के है। आस्ट्रेलिया ने 1998 के बाद से भारत में हर वनडे सीरी जीती है। इस बार हालांकि टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद माइकल क्लार्क की टीम पर काफी दवाब होगा।
भारत समाचार
जीत का रिकार्ड बरकरार रखने उतरेगी भारतीय टीम





















