रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची में तीन नक्सलियों ने सोमवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया।
नक्सलियों ने रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सिंह ने बताया, ""ये भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के जोनल कमांडर कुंदन पाहन से 2006 से सम्बद्ध थे। इनमें से प्रत्येक को 50,000 रूपये दिए जाएंगे तथा आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत उन्हें आवास की सुविधा दी जाएगी।"" ज्ञात हो कि झारखण्ड के वीरप्पन के रूप में जाना जाने वाला कुंदन पाहन पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या का मुख्य अभियुक्त है। उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में पिछले तीन महीने के दौरान 11 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इस बीच रांची पुलिस ने नक्सल विद्रोही देशबंधु मुंडा को गिरफ्तार किया।
भारत समाचार
झारखण्ड में 3 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 1 गिरफ्तार





















