भुवनेश्वर। उ़डीसा के मलकानगिरी जिले में गुरूवार को पुलिस के साथ मुठभे़ड में चार नक्सली मार गिराए गए।
जिले के पुलिस अधीक्षक अनिरूद्ध कुमार सिंह ने बताया कि कारलाकुटा गांव में नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद पुलिस ने वहां छामा मारा।
उन्होंने कहा, ""नक्सलियों के साथ मुठभे़ड 10-15 मिनटों तक चली। इसमें पुलिस के कुछ जवान भी मामूली रूप से घायल हो गए। मौके से हथियार और नक्सलियों के बैनर भी मिले हैं।""
भारत समाचार
उ़डीसा में 4 नक्सली ढेर





















