लंदन। हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्दो डीकैप्रियो मेल गिब्सन की "वाइकिंग" (स्कैंडिनेवियाई जलदस्यु) संस्कृति पर बनने जा रही फिल्म से अलग हो गए हैं। गिब्सन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगने के बाद डीकैप्रियो ने यह फैसला लिया है।
जब डीकैप्रियो के इस फिल्म में काम करने के विषय में पूछा गया तो उनके एक नजदीकी सूत्र ने कहा, ""इसकी कोई संभावना नहीं है। डीकैप्रियो को यह अधिकार है कि वह जिसके साथ काम करना चाहें उसे चुनें और गिब्सन उन व्यक्तियों में शामिल नहीं हैं।""
इस फिल्म में पहली बार गिब्सन और डीकैप्रियो साथ काम करने वाले थे। गिब्सन पर उनकी नौ महीने की बेटी लूसिया की मां ओकसाना ग्रिगोरीवा के साथ मार-पीट करने का आरोप है।
भारत समाचार
गिब्सन के साथ काम नहीं करेंगे डीकैप्रियो





















