श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के गांदेरबल जिले में हुई एक स़डक दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि देर मंगलवार रात लद्दाख से श्रीनगर के लिए जा रहा यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गया। इसमें नौ यात्रियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ""चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सूमो खाई में जा गिरी। मरने वालों में आठ नेपाली हैं, जबकि एक व्यक्ति लद्दाख का रहने वाला था। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।""
भारत समाचार
टटा सूमो खाई में गिरी, 9 की मौत





















