कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एप्पल ने पेश किया नवीनतम "आईफोन-4"

सान फ्रांसिस्को। अमेरिकी कंपनी एप्पल ने सोमवार को अपने नवीनतम "आईफोन-4" को पेश किया। इस फोन में नई तरह की कई खूबियां मौजूद हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव जैकब्स ने बताया, ""आईफोन में यह सबसे ब़डा परिवर्तन होगा।"" नए आईफोन की मोटाई महज 10 मिलीमीटर है। जॉब्स ने कहा कि इस फोन की बैटरी की क्षमता भी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
आईफोन-4 को 24 जून से पांच देशों अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और जापान के बाजारों में उतारा जाएगा। अगले महीने यह 18 अन्य देशों के बाजारों में भी उपलब्ध होगा। अमेरिका में इस फोन के दो श्रेणियों की कीमत क्रमश: 199 डॉलर और 299 डॉलर रखी गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें