कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मंदी से उबर चुकी है दुनिया: आईएमएफ

इस्तांबुल, 1 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने गुरूवार को जारी एक आर्थिक आकलन में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे गंभीर मंदी से उबर चुकी है और आने वाले सालों में यह फिर से विकास के रास्ते पर लौट आएगी। हालांकि आईएमएफ ने चेताया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने में सरकारी खर्च की ब़डी भूमिका है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विश्व आर्थिक परिदृश्य पर जारी आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले वर्षों में अर्थव्यवस्था कमजोर बनी रहेगी, बेरोजगारी की दर बढ़ेगी और आने वाले सालों में वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास की गति धीमी रहेगी। कुल मिलाकर वैश्विक अर्थव्यवस्था इस वर्ष 1.1 प्रतिशत की दर से सिकु़डेगी और वर्ष 2010 में यह 3.1 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगी। आईएमएफ का कहना है कि विश्व अर्थव्यवस्था 2010 और 2014 के बीच औसतन चार फीसदी की दर से वृद्धि करेगी। मंदी का दौर शुरू होने के पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था पांच फीसदी की दर से विकास कर रही थी। आईएमएफ का कहना है कि आने वाले दिनों में तेजी से विकास कर रही चीन और भारत जैसी उभरती आर्थिक ताकतों के कारण ही वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से उबरने में सफल रही है। वहीं अमेरिका, यूरोप और जापान की अर्थव्यवस्थाएं मंदी से उबरने के शुरूआती चरण में है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें