कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ग्वालियर से अपह्वत ठेकेदार का सुराग नहीं

ग्वालियर। ग्वालियर से दो दिन पहले अगवा हुए स़डक निर्माण कंपनी के एक ठेकेदार का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है, अपहर्ताओं ने ठेकेदार के परिजनों से 30 लाख रूपये की फिरौती मांगी है।

पुलिस अपहर्ताओं की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार एरा नामक स़डक निर्माण कंपनी का ठेकेदार कमेंद्र सिंह बुधवार रात कुछ साथियों के साथ पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर खाना खा रहा था, तभी उसे अगवा कर लिया गया। कमेंद्र का जब गुरूवार को भी कोई पता नहीं चला तो कंपनी के अधिकारी ने पुरानी छावनी थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। ठेकेदार के परिजनों ने अपहर्ताओं की ओर से 30 लाख रूपये की फिरौती मांगे जाने की बात कही है। ग्वालियर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक आलोक रंजन ने आईएएनएस को बताया कि कमेंद्र की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि अपहरण किस गिरोह ने किया, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है, मगर कमेंद्र किस जगह है, पुलिस को पता चल गया है। पुलिस अपहर्ताओं की तलाश कर रही है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें