नई दिल्ली। मोबाइल फोन निर्माता क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नोकिया ने कहा है कि वह मैसेंजर सेवा के लिए पांच नवंबर से अपना भारतीय सर्वर शुरू कर देगी। कंपनी ने कहा है कि इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों की मंजूरी मिल गई है।
नोकिया इंडिया के उपाध्यक्ष डी. शिव कुमार ने बताया, ""भारत में हमारी मैसेंजर सेवा के लिए सर्वर पांच नवंबर से सक्रिय हो जाएगी।"" कंपनी ने उन मैसेंजर सेवा के रास्ते में आने वाले उन सभी संभावित दिक्कतों को दूर करने की कोशिश कर रही है, जो दिक्कतें ब्लैकबेरी के साथ सुरक्षा एजेंसियों को हुई हैं।
कुमार ने बताया,""हम इस मसले को लेकर करीब एक महीने पहले गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मिले थे। हमारी सेवा बिल्कुल सुरक्षित है।"" ऎसा लगता है कि ब्लैकबेरी विवाद से नोकिया को फायदा पहुंचा है।
उद्योग जगत के सूत्रों का कहना है कि ब्लैकबेरी विवाद के कारण नोकिया के स्मार्ट फोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है, यह भय पैदा हो गया है कि ब्लैकबेरी के उपभोक्ता भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती के कारण यह सेवा ज्यादा समय तक इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
भारत समाचार
नोकिया भारत में शुरू करेगी मैसेंजर सर्विस





















