कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आदर्श हाउसिंग घोटाला, सफाई देने 10-जनपथ पहुंचे चव्हाण

नई दिल्ली। आदर्श सोसाइटी हाउसिंग घोटाले में घिरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सफाई देने के लिए शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं।
उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चव्हाण का मिलने का समय देने से पूर्व आज सुबह से ही इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सलाह-मशविरा की। सोनिया ने आदर्श सोसाइटी के इस हाउसिंग प्रोजेक्ट को पर्यावरणीय मंजूरी के संबंध में वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश को भी अपने आवास पर तलब किया, जो फाइलों के साथ पहुंचे।
सोनिया ने इस मामले में रक्षा मंत्री एके एंटनी, कांग्रेस महासचिव जनार्दन दि्ववेदी, केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और अपने राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से भी चर्चा की। गौरतलब है कि मुंबई में आदर्श हाउसिंह सोसाइटी घोटाले में चव्हाण का नाम आने के बाद कांग्रेस ने उन्हें तलब किया था। सोसाइटी के 103 विवादास्पद सदस्यों में चव्हाण की सास और दो अन्य रिश्तेदारों का नाम आने के बाद से पार्टी हाईकमान उनसे काफी नाराज है। इस स्कीम में कई राजनेता, पूर्व सैन्य प्रमुख और अन्य प्रभावशाली लोगों को फ्लैट्स आवंटित हुए हैं।
कोलाबा के उच्च वर्गीय लोगों के इलाके में जिस जमीन पर यह 31 मंजिला बिल्डिंग बनाई है, बताया जाता है कि वह करगिल के सैनिकों और उनकी विधवों को लिए बनाई गई थी। चव्हाण को दिल्ली तलब करने का निर्णय तब लिया गया जब उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की उनकी सास को और दो अन्य रिश्तेदारों को आवंटित फ्लैट्स वापस कर दिए गए हैं।
उनका यह कदम पार्टी नेतृत्व को प्रभावित नहीं कर सका। उच्चा स्तरीय सूत्रों ने बीत कहा था कि इस घोटाले की वजह से एक साल पहले मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने वाले चव्हाण को पद त्याग के लिए कहा जा सकता है।
गौरतलब है कि राजस्व मंत्री के कार्यकाल में चव्हाण आदर्श बिल्डिंग प्रोजेक्ट की ऊंचाई बढ़ाए जाने संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण कराने में संलिप्त थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें