कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में शुक्रवार त़डके नक्सलियों ने माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संबद्ध एक किसान संगठन "कृषक सभा" के दफ्तर को उ़डा दिया और एक सामुदायिक भवन में आग लगा दी।
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, ""झारग्राम शहर में नक्सलियों के एक समूह ने हमला करके सामुदायिक भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाद में उसमें आग लगा दी। नक्सलियों ने बंधगो़डा कृषक सभा कार्यालय को भी बारूदी सुरंग से उ़डा दिया।"" पुलिस प्रमुख ने कहा, ""इमारत खाली थी, लिहाजा कोई जख्मी नहीं हुआ है।"" उन्होंने बताया, ""हमें घटना स्थल से नक्सलियों के पर्चे मिले हैं, जिसमें उन्होंने इसकी जिम्मेदारी ली है।"" उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के तीन जिलों पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरूलिया में नक्सली ज्यादा सक्रिय हैं।





















