मुंबई। एशियाई मुद्राओं की तुलना में रूपया शुरूआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले 37 पैसे की मजबूती के साथ 15 माह के उच्चातम स्तर पर पहुंच गया है। अंतर बैक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार फारेक्स में रूपया 45.38 प्रति डालर के स्तर पर खुला जो पिछले बंद की तुलना में 37 पैसे मजबूत है सिंतबर 2008 के बाद डालर के मुकाबले यह रूपए का उच्चातम स्तर है। शुक्रवार को रूपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 45.75.76 प्रति डालर पर बंद हुआ था। कारोबारियों के अनुसार अन्य मुद्राओं की अपेक्षा घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी प्रवाह बढने के कारण रूपये में मजबूती आई।