लखनऊ। अयोध्या जमीन विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट 24 सितंबर को फैसला देगी। न्यायमूर्ति एसयू खान, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति धरमवीर शर्मा ने फैसले की तारीख की घोषणा की है। तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि बाबरी मजिस्जद एवं राम जन्मभूमि के विवादित स्थल को लेकर चल रहे मामले की सुनवाई 26 जुलाई को समापत हो चुकी है। अब फैसले की घडी आ गई है। इस मामले में पिछले 125 सालों के इतिहास को मद्देनजर रखते हुए फैसला लिया जाएगा।
इस मामले में भाजपा, वीएचपी और बजरंज दल के कई बडे नेताओं पर मुकदमा चल रहा है। फैसले के बाद उत्पन्न होने वाले हालातों को लेकर राज्य की उत्तरप्रदेश सरकार पहले से ही सर्तक हो गई है। अयोध्या जमीन विवाद बेहद महत्वपूर्ण है और हाईकोर्ट द्वारा जो भी फैसला आएगा उसके कानूनी पक्ष के साथ साथ राजनीतिक मायने भी बेहद महत्वूपर्ण है।
भारत समाचार
अयोध्या की विवादित जमीन का फैसला 24 सितंबर को





















