अबूधाबी। पाकिस्तान के खिलाफ ट्वेंटी-20 के दूसरे मुकाबले में अपनी धारदार गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले युवा बल्लेबाज रस्टी थेरॉन को पाक के खिलाफ आज से शुरू होने वाले पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल कर लिया गया।
थेरॉन ने पाक के खिलाफ बुधवार को अबूधाबी में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में 27 रन खर्च कर चार विकेट झटके थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें "मैन ऑफ द मैच" भी चुना गया था।
दक्षिण अफ्रीका के चयन संयोजक एंड्रयू हडसन के अनुसार, इस समय टीम के कई गेंदबाज चोटिल हैं जिनमें डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल व जैक्स कैलिस शामिल है। थेरॉन के पाक व जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए टीम में शामिल करना अच्छा निर्णय है।
गौरतलब है कि थेरॉन ने इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले हैं जिनमें 5.09 की इकॉनोमी रेट से 11 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन खर्च कर पांच विकेट है।
भारत समाचार
द. अफ्रीकी वनडे टीम में लौटे थेरॉन





















