भोपाल। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तुलना में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने प्रदेश को ज्यादा आर्थिक मदद भेजी है लेकिन फिर भी यहां उसका सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
राहुल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह उ”ौन में दो दिन बिताने के बाद बुधवार को यहां पहुंचे। वह युवा कांग्रेस से अधिक से अधिक युवाओं को जो़डने के अभियान पर हैं। गौरतलब है कि राहुल ने कुछ साल पहले बुंदेलखण्ड की यात्रा की थी। इसके बाद उन्होंने वहां के हालात को देखते हुए प्रदेश के लिए केंद्र सरकार से कुछ पैसा मंजूर कराया था। अब राहुल का कहना है कि राज्य सरकार या तो इस पैसे का इस्तेमाल करना नहीं चाहती या फिर इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार की तुलना में संप्रग सरकार ने प्रदेश की ज्यादा मदद की है लेकिन फिर भी हालात वही हैं और गरीबी के स्तर में कोई परिवर्तन नहीं है। उन्होंने कहा कि संचार क्षेत्र में क्रांति की तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांति की आवश्यकता है लेकिन इसके लिए छह महीने की समयावधि काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रमिक रूप से शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा और क्रांति आएगी।
भारत समाचार
राहुल ने मप्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाया





















