अहमदाबाद। गुजरात के सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभे़ड मामले में आरोपी राज्य के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह आरोप लगाया है कि उनकी जमानत को रोकने के लिए सीबीआई उनके खिलाफ मीडिया में झूठी कहानियां बना रही हैं।
शाह ने यह आरोप सोमवार को विशेष अदालत में दायर एक याचिका में लगाया है। सीबीआई की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एआई रावल ने शाह की याचिका पर जांच एजेंसी सीबीआई को नोटिस जारी कर इसका जवाब 27 अक्टूबर तक अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। शाह ने अपनी याचिका में सात अगस्त को एक स्थानीय दैनिक में प्रकाशित समाचार का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि सीबीआई ने शहर में निकाय चुनावों से पहले उन्हें और उनके पुत्र को साबरमती जेल स्थित जेल अधीक्षक के कार्यालय में कुछ राजनीतिज्ञों के साथ बैठक करते हुए पक़डा था।
शाह ने आरोप लगाया कि सीबीआई उनके चरित्र को खराब करने के लिए इस तरह की गलत खबरें मीडिया में प्रकाशित करा रही हैं, ताकि गवाह प्रभावित हों और उन्हें जमानत मिलने की संभावनाएं समाप्त हो जाएं।
भारत समाचार
जमानत रोकने के लिए सीबीआई गढ़ रही है आरोप : शाह





















