कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टावर इकाई के लिए सार्वजनिक निर्गम ला सकती है आर-कॉम

मुम्बइ। देश की दूसरी सबसे ब़डी दूरसंचार कम्पनी रिलायंस कंम्युनिकेशन ने मंगलवार को कहा कि वह कंपनी में रणनीतिक साझेदारी के तौर पर 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के अलावा स्वतंत्र टावर इकाई के लिए सार्वजनिक निर्गम लाने पर भी विचार कर रही है।

कम्पनी की वार्षिक आम बैठक में समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने कहा, ""हमारे पास रणनीतिक साझेदारी के तौर पर रिलायंस कम्युनिकेशन में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प मौजूद है।"" अगले तीन साल में कम्पनी को कर्ज मुक्त बनाने के विषय में अंबानी ने कहा, ""रिलायंस कम्युनिकेशन दूरसंचार क्षेत्र में देश की अकेली ऎसी कम्पनी है जिसने किसी विदेशी सहयोगी से समझौता नहीं किया। इसके चलते बाजार में कंपनी के प्रस्ताव को लेकर काफी रूचि है।"" ""रणनीतिक और वित्तीय प्रयासों के चलते कम्पनी के पास नकदी बढ़ेगी और कम्पनी के कर्ज में अगली कुछ तिमाहियों में काफी कमी आएगी।"" कम्पनी की इस घोषणा के बाद रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर में 1.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और कम्पनी का शेयर 171.85 रूपये पर पहुंच गया। कम्पनी की आधारभूत संरचना इकाई रिलायंस इंफ्राटेल के बारे में अंबानी ने कहा कि कम्पनी की स्वतंत्र टावर इकाई स्थापित करने के लिए रणनीतिक निवेशकों से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, ""हम सार्वजनिक निर्गम जारी करने की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं। इसके लिए सिक्योरिटी एण्ड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया से जरूरी मंजूरियां हम पहले ही ले चुके हैं।"" अंबानी ने कहा कि पिछले एक दशक में दूरसंचार क्रांति में रिलायंस कम्युनिकेशन अग्रणी रही है। कम्पनी ने फोन कॉल को सस्ता बनाकर ज्यादा लोगों के लिए सुलभ बनाया है। 3जी दूरसंचार के संदर्भ में उन्होंने कहा, ""रिलायंस कम्युनिकेशन अब देश की दूसरी दूरसंचार क्रांति का नेतृत्व करेगी।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें