कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने रविवार को आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के सक्रिय सदस्य को सहारनपुर जिले से गिरफ्तार किया।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने रविवार शाम लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में एटीएस ने आतंकी गुरजंत सिंह को गिरफ्तार किया। वह केजेडएफ के मुखिया बलविंदर सिंह पोसी के निर्देश पर संगठन के लोगाें को अवैध हथियार मुहैया कराने के साथ-साथ उन्हें शरण भी देता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरजंत मूल रूप से हरियाणा का निवासी है, लेकिन पिछले करीब तीन वर्षो से प्रदेश के अमरोहा जिले में रह रहा था। लाल के मुताबिक गुरजंत ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूल्दा सिंह के हत्यारों को उसी ने पोसी के कहने पर हथियार उपलब्ध कराए थे। उन्होंने बताया कि पोसी फिलहाल अमेरिका में रहकर संगठन की गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। वहीं से वह वेस्टर्न बैक यूनियन के माध्यम से गुरजंत को रूपये भेजता था। लाल ने बताया कि गुरजंत ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार सिंह तारा से भी अपने संबंध होने की बात कबूल की है। गुरजंत के कब्जे से एटीएस ने इटली में निर्मित एक पिस्टल, 0.32 बोर की एक मैगजीन, 8 कारतूस, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक मतदाता पहचान पत्र और वेस्टर्न यूनियन बैंक की रसीद जब्त की है। अधिकारियों के कहा कि गुरजंत की गिरफ्तारी के बारे में पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें