कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नेपाली युवक 51 डेटोनेटरों के साथ गिरफ्तार

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। सशास्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा क्षेत्र में एक नेपाली युवक को 51 डेटोनेटरों के साथ गिरफ्तार किया। एसएसबी सूत्रों के अनुसार सीमा पर तलाशी के दौरान पकडे गए युवक जीवन बहादुर ने पूछताछ में बताया कि वह नेपाल के बांके जिले के कोहलपुर चीसापनी गांव का निवासी है और इन शक्तिशाली डेटोनटरों को उत्तराखंड में पह़ाड तो़डने के काम में लगे एक ठेकेदार से चुराकर लाया था। गिरफ्तार युवक से अभी भी पूछताछ की जा रही है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें