जबलपुर (मध्य प्रदेश)। घमापुर क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को 75 हजार रूपए के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया। रांझी के नगर पुलिस अधीक्षक गुरू प्रसाद पाराशर ने बताया कि गिरफ्तार अलका विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा एवं मुर्तजा से पूछताछ की जा रही है और शुरूआती जांच में उनके तार बनारस के किसी गिरोह से जुडे होने का पता चला है। उन्होंने बताया कि बनारस से ये लोग किसी छोटा डाक्टर नामक आदतन अपराधी से नकली नोट लाकर यहां चलाते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारत समाचार
75 हजार के नकली नोट बरामद





















