भारत समाचार
बढत के साथ बंद हुए सूचकांक

एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.40 प्रतिशत की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.13 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.21 प्रतिशत की गिरावट रहीं। दोपहर 1:40 बजे बीएसई का सेंसेक्स 22 अंक की तेजी के साथ 17,074 पर और एनएसई का निफ्टी 3 अंक की बढत के साथ 5,104 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.59 प्रतिशत की कमजोरी दिख रही थीं। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.11 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.02 प्रतिशत की हल्की गिरावट थीं।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस, एफएमसीजी और ऑटो सूचकांक को छोडकर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी का रूख था। सबसे ज्यादा गिरावट धातु सूचकांक में दिख रही थीं। यह सूचकांक 1.06 प्रतिशत नीचे था। सेंसेक्स के 15 शेयरों में मजबूती का रूख था, जबकि 15 शेयरों में कमजोरी दिख रही थी।




















