कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आशुतोष चाहते है मराठी फिल्म बनाना

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर फिल्मखेले हम जी जान से को बनाने में जुटे है। आशुतोष के नाम कई रिकार्ड हिट फिल्में है।
फिल्म लगान का निर्देशन करने के बाद चर्चा में आए आशुतोष हिन्दी सिनेमा के गिने चुने निर्देशकों में शुमार आशुतोष गोवारीकर की तमन्ना है कि वह एक मराठी फिल्म का निर्देशन करें। आशुतोष का कहना है कि मै एक मराठी फिल्म बनाना चाहता हूं लेकिन इस के लिए समय नही मिल पर रहा । मैं कुछ फिल्मों को बनाने के लिए प्रतिबद्ध महसूस करता हूं। आशुतोष ने कहा कि मराठी सिनेमा तरक्की कर रहा है वह अपने आप में गर्व की बात है।
आशुतोष  ने यह सब गजिंद्र अहिरे निर्देशित मराठी फिल्म समबरण के संगीत के रिलीज के मौके पर कहा। समबरण एक रोमांटिक प्रेम कहानी पर आधारित है। जिसमें मराठी कलाकारों जितेंद्र जोशी और मरकंद अनासपूरे ने अभिनय किया है। आशुतोष की निर्देशित फिल्म खेले हम जी जान से में अभिषेंक बच्चान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें