कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फोर्ड की पहली छोटी कार "फिगो"

मुंबई, 23 सितंबर। अमेरिका की अग्रणी कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर ने आज भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली छोटी कार "फोर्ड फिगो" पेश की। कंपनी को उम्मीद है कि इसे 2010 के शुरूआती दिनों में लॉन्च कर दिया जाएगा। भारत में फिगो का उत्पादन कंपनी के चेन्नई कारखाने में किया जाएगा। इस कार को खास तौर पर भारत के बाजार को घ्यान में रखकर बनाया गया है। एक समारोह में फिगो को पेश करने वाले फोर्ड के वैश्विक अघ्यक्ष और मुख्य कार्याघिकारी एलन मुले ने कहा कि फिगो को भारत के छोटी कारों के बाजार में प्रतियोगी के रूप में तैयार किया गया है। भारत में कारों के कुल बाजार के 70 फीसदी हिस्से पर छोटी कारों का ही कब्जा है। मुले ने कहा कि भारतीयों के लिए हमारी योजना कम ईघन खपत वाली छोटी कार के विकास करने की है। हम जानते है कि भारतीय ग्राहक रूपये के मूल्य को कितनी अहमियत देते है। फिगो फोर-डोर हैचबैच कार है जो डीजल और पेट्रोल दोनों से चलेगी। हालांकि, कंपनी ने इस कार के बारे में और विस्तृत जानकारी नही दी। कीमत को लेकर भी साफ तौर पर कुछ नही कहा गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें