कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उत्पादन में वृद्धि दिवाली का तोहफा

नई दिल्ली 13,अक्टूबर। औद्योगिक उत्पादन में उछाल देश के उद्योग-व्यापार जगत के लिए प्रकाश पर्व दीपावली का एक खुशनुमा तोहफा बनकर आया है तथा वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी और योजना आयोग के उपाध्यक्ष डॉ.मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने इस पर खुशी जाहिर की है। सोमवार को जारी आंक़डों के अनुसार अगस्त महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 10.4 प्रतिशत रही जो पिछले 22 महीनों में सर्वाधिक है।
मुखर्जी ने इन आकडों को आर्थिक मंदी से उबरने का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक मंदी से बाहर आने का संकेत है तथा जब दूसरी तिमाही के अंतिम आंकडे मिलेंगे तो आर्थिक वृद्धि दर अच्छी रहेगी। उन्होंने कहा चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि में भी उत्पादन के इस रूझान को कायम रखा जाना चाहिए। योजना आयोग के उपाध्यक्ष डॉ.मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने इन आंकडो को देश के लिए अच्छा उपहार बताया। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के उत्तरार्ध में आर्थिक वृद्धि दर अच्छी रहेगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें